
सांस्कृतिक कार्यक्रम में दाउदपुर तो पी टी में भिदूना प्रथम

ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़, कबड्डी और खो खो की भी टीमों ने किया प्रतिभाग
मछलीशहर। फौजदार इंटर कॉलेज में आयोजित 48वीं ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का बी एस ए समीर कुमार ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रतियोगिता में हार जीत के बजाय खेल की भावना से खेलना चाहिए।कार्यक्रम में प्रस्तुत पी टी ,डम्बल और लेजिम में भिदूना की टीम प्रथम रही वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में दाउदपुर प्रथम घोषित किया गया।
इसके अलावा 400मीटर दौड़ उच्च वर्ग बालक में अदारी के प्रियांशु प्रथम, चौकी कला के रवि द्वितीय भिदुना के पवन और कौरहा के आयुष तृतीय रहे । उच्च वर्ग बालिका में बटनहित अंकिता प्रथम, कौरहा की अंतिमा द्वितीय और रोशनी तृतीय रही। 200मीटर दौड़ बालक वर्ग में सेमरहो कृष्णा सरोज प्रथम, अदारी के उमेश बिंद द्वितीय चौकी खुर्द उज्ज्वल शर्मा तृतीय रहे वही बालिका वर्ग में कौरहा की प्राची यादव प्रथम सरावां की सुरभि सरोज द्वितीय रसूलपुर की रोशनी बिंद तृतीय रही।। इसी प्रकार 100मीटर दौड़ में उच्च बालक वर्ग में अदार







