संविधान दिवस पर विद्यार्थियों को कराया जाएगा प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

Share

‘एक स्वर, एक संविधान’ कार्यक्रम का 26 नवंबर को कादीपुर रामदियालगंज स्थित एसडीडीएसबीएस इंटर कॉलेज में होगा आयोजन

जौनपुर। संविधान संवाद अभियान के अंतर्गत जिले के विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया जाएगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पूर्णकालिक जेबा रऊफ ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार संविधान दिवस पर सुबह 9 बजे ‘एक स्वर, एक संविधान’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत विद्यार्थियों द्वारा वृहद स्तर पर एक साथ संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन एसडीडीएसबीएस इंटर कॉलेज, कादीपुर रामदियालगंज, जौनपुर में प्रस्तावित है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संविधान के प्रति जागरूकता, लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की भावना विकसित करना है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें