
अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने पीड़िता को किया बरामद

जौनपुर। गौराबादशाहपुर पुलिस ने अपहरण से संबंधित मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर पीड़िता को बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विकास कुमार पुत्र रामसागर निवासी ग्राम परमानंदपुर, थाना केराकत, जौनपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, थाना गौराबादशाहपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 274/2026 की धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित मामले में अभियुक्त वांछित था। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा-निर्देशन और क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में गौराबादशाहपुर पुलिस टीम ने अभियुक्त को हिरासत में लिया और पीड़िता को सकुशल बरामद किया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रवि प्रकाश सहित थाना गौराबादशाहपुर की पुलिस टीम शामिल रही।








