तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, मासूम बेटी के सिर से उठा पिता का साया

Share

जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर हादसा, चार साल पहले हुई थी शादी, परिवार में मचा कोहराम

जौनपुर। जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा फरीदाबाद स्थित कारगिल पेट्रोल पंप के सामने हुआ। मृतक की पहचान करंजाकला क्षेत्र के देवकली गांव निवासी रंजीत सोनकर (पुत्र स्व. रामचरन) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रंजीत बुधवार सुबह करीब छह बजे बाइक से चौकियां नई मंडी फलमंडी जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
रंजीत की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। चार साल पहले ही उनकी शादी हुई थी और उनकी चार साल की एक मासूम बेटी है। पिता की मौत से बच्ची के सिर से साया उठ गया। मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पिकअप और चालक को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें