त्योहारों के मद्देनजर मछलीशहर में पुलिस की पैदल गश्त

Share

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के साथ थाना मछलीशहर क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान धनतेरस और आगामी त्योहारों के मद्देनजर बाजारों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बाजारों में भ्रमण कर आमजन और व्यापारियों से बातचीत की तथा उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। इस दौरान संबंधित पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग बनाए रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखने को कहा।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें