Jaunpur news नीरव की मौत पर भड़का जनाक्रोश, हत्या के मुकदमे की मांग पर बंधक रहा राजमार्ग

Share

नीरव की मौत पर भड़का जनाक्रोश, हत्या के मुकदमे की मांग पर बंधक रहा राजमार्ग

पिलकिछा पुल पर चक्काजाम से दोनों तरफ दस किलोमीटर तक लगी वाहनों की कतार

विधायक के हस्तक्षेप और कार्रवाई के आश्वासन पर समाप्त हुआ प्रदर्शन

खुटहन (जौनपुर)। तिलवारी गांव निवासी नीरव सिंह उर्फ सेठ की हत्या को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर फूट पड़ा। नामजद आरोपितों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पिलकिछा पुल के पास प्रयागराज-वाया-शाहगंज राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन से राजमार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप रहा। सड़क के दोनों तरफ लगभग दस किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

चक्काजाम की सूचना पर खुटहन, बदलापुर, शाहगंज और खेतासराय थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। इसी बीच मौके पर पहुंचे बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। उन्होंने एसपी समेत अन्य अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। साथ ही पीड़ित परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
वहीं, सीओ शाहगंज प्रतिमा वर्मा ने भी भरोसा दिलाया कि विवेचना के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धाराओं का परिवर्तन किया जाएगा। विधायक और पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया। इसके बाद राजमार्ग पर यातायात बहाल हो सका।

नामजद आरोपितों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग

ग्रामीणों की मांग थी कि मुन्नू यादव, नीरज यादव, मंतोष पांडेय समेत अन्य अज्ञात आरोपितों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए। गौरतलब है कि नीरव सिंह की मौत के बाद स्वजनों ने उनके साथ मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। उधर, एसडीएम बदलापुर ने भी मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें