Jaunpur News : मड़ियाहूं में लगा रोजगार मेला, विधायक जी ने अभ्यर्थियों को दिये नियुक्ति पत्र

Share

मड़ियाहूं, जौनपुर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत जनपद के युवाओं को उनकी शैक्षिक योग्यता तकनीकी दक्षता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में मड़ियाहूं पी0जी0 कालेज के परिसर में रोजगार मेला का आयोजन हुआ जहां विभिन्न क्षेत्रों की उपस्थित कम्पनियों द्वारा शार्टलिस्ट किये गये कुल 15 अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर वितरित किया गया।

मेलें में कुल-22 कम्पनियों में कुल 2353 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग/साक्षात्कार दिया जिसमें से कुल 589 अभ्यर्थियों को शार्ट लिस्ट किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक मड़ियाहूं डा0 आर0के0 पटेल, जनप्रतिनिधि, प्राचार्य, एस0के0 पाठक उप प्राचार्य, समस्त शिक्षकगण, जिला सेवायोजन अधिकारी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

इस मौके पर विधायक जी ने कहा कि युवा देश का भविष्य एवं ताकत है। प्रदेश सरकार द्वारा रोजगार मेला में युवाओं को उनके योग्यता एवं कौशल के अनुरूप नौकरियां निजी क्षेत्र में देकर रोजगार से जोड़ने का निरंतर प्रयास कर आगे बढ़ने तथा वृद्धि करने के बेहतर अवसर प्रदान कराये जा रहे हैं।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने अतिथियों का स्वागत कराते हुये बताया कि जनपद के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए विधानसभा में रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। इससे युवाओं ने अपनी शैक्षिक/कौशल/तकनीकी योग्यताओं के अनुरूप विभिन्न पदों पर रोजगार प्राप्त हुआ।

मेले में देश की प्रतिष्ठित कम्पनियों एवं नियोजकों सहित 22 से अधिक कम्पनियों ने प्रतिभाग किया जहां युवाओं ने विभिन्न कम्पनियों के स्टाल पर पहुंचकर अपनी शैक्षिक एवं व्यावसायिक योग्यतानुसार आवेदन किया तथा कम्पनियों के प्रतिनिधियों के समक्ष साक्षात्कार एवं चयन प्रकिया में प्रगिभाग किया। विधायक जी ने तमाम अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर भी वितरित किया। इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी जय प्रकाश पासवान सहित कार्यालय के तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें