
आबकारी इंस्पेक्टर ने दुकानों का किया औचक निरीक्षण

जफराबाद।आबकारी इंस्पेक्टर सदर ने क्षेत्र के विभिन्न शराब की दुकानों का शुक्रवार की देर शाम को औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेल्समैनों को निर्धारित समय से दुकान खोलने तथा बन्द करने का निर्देश भी दिया।साथ ही ओवररेटिंग कि शिकायत मिलने पर कड़ी कार्यवाही की हिदायत भी दिया।गन्दगी देख उन्होंने कड़ी हिदायत भी दिया।
आबकारी इंस्पेक्टर देविका शुक्ला ने मोहम्मद कासिम,अभयनरायण सिंह व मोतीलाल यादव के साथ शहर की मछलीशहर पड़ाव, ओलन्दगंज,जेसीज चौराहा, लाइनबाजार, जफराबाद कस्बा गोलवानाला,जगदीशपुर आदि दुकानों पर पहुंच कर औचक निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने दुकान के पास मौजूद ग्राहकों से शराब के दाम की जानकारी भी लिया।दुकान पर रखे शिकायत पुस्तिका,लाइसेंस,स्टॉक रजिस्टर को देखा।औचक निरीक्षण को लेकर पूछे जाने पर आबकारी इंस्पेक्टर देविका शुक्ला ने कहा कि शराब की दुकानों पर स्टॉक रजिस्टर,लाइसेंस, शिकायत पुस्तिका की नियमित जांच की जाती है।इसके अलावा किसी प्रकार की ग्राहकों से ओवररेटिंग नही हो रही है।इसके लिए भी समय समय पर औचक निरीक्षण किया जाता है।








