
जौनपुर रेलवे स्टेशन पर पीईटी परीक्षार्थियों की सुरक्षा को लेकर जीआरपी अलर्ट

जौनपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) के दृष्टिगत जीआरपी जौनपुर पुलिस अलर्ट मोड में है। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम रेलवे स्टेशन परिसर में लगातार भ्रमण और चेकिंग कर रही है। इस दौरान स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों और परीक्षार्थियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
पुलिसकर्मी परीक्षार्थियों को अपने सामान और मोबाइल फोन की सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रहे हैं। साथ ही, दूसरे जनपदों में परीक्षा देने जाने वाले अभ्यर्थियों को सुरक्षित तरीके से ट्रेन में बैठाकर रवाना किया जा रहा है, ताकि उन्हें यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
पीईटी परीक्षा के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और परीक्षार्थियों की यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए जीआरपी की ओर से सतर्कता बरती जा रही है।








