
गोरखपुर में भाजपा नेता विनोद राय ने ध्रुव कुमार त्रिपाठी से की मुलाकात, दी बधाई

गोरखपुर। भाजपा नेता विनोद राय ने शुक्रवार को गोरखपुर में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ध्रुव कुमार त्रिपाठी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान विनोद राय ने उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ध्रुव कुमार त्रिपाठी अपने अनुभव और समर्पण के साथ शिक्षकों के हितों तथा जनसेवा के क्षेत्र में सकारात्मक भूमिका निभाएंगे। इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में बातचीत हुई।








