पीएसी जवान पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज

Share

चौकियां धाम, जौनपुर। जौनपुर। मोबाइल फोन पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में लाइन बाजार थाने की पुलिस ने पीएसी के एक जवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। एसएसपी के आदेश पर 27 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के असवारा गांव निवासी लकी यादव पुत्र राजेंद्र प्रसाद यादव ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके परिवार की पटीदार सूरज यादव पुत्र लालमन यादव से पुरानी रंजिश चल रही है। सूरज यादव वर्तमान में पीएसी की 36वीं वाहिनी रामनगर, वाराणसी में तैनात है। उसकी ड्यूटी जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र स्थित चौकियां धाम में लगी थी।

आरोप है कि 13 अक्टूबर को लकी यादव अपने ननिहाल चौकियां धाम आया हुआ था। इसी दौरान सुबह 9:47 बजे सूरज यादव ने अपने मोबाइल फोन से उसे कॉल कर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी अपने पद और अधिकार का दुरुपयोग कर उसे धमका रहा है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार विनीत राय ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच चौकियां चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव कर रहे हैं।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें