
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, निर्माणाधीन परियोजनाएं समय पर पूरी करें: निर्देश

वाराणसी। वाराणसी मंडल के वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर एवं जौनपुर जनपदों के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल एवं जनपद स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति, विभागीय कार्यों की प्रगति और व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में आमजन को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए। साथ ही अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं, आवश्यक संसाधनों एवं व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए, ताकि मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके।
स्वास्थ्य योजनाओं की धीमी प्रगति पर सीडीओ सख्त, एक सप्ताह में हेल्थ एटीएम चालू करने के निर्देशसमीक्षा बैठक में स्पष्ट किया गया कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, जनसामान्य को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने तथा विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों को जनहित को सर्वोपरि रखते हुए तत्परता, जवाबदेही एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर अपर निदेशक (स्वास्थ्य), वाराणसी मंडल डॉ. दिग्विजय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।








