
बाइक से टकराकर साइकिल सवार वृद्ध की मौत

जौनपुर। रविवार दोपहर साइकिल से दुकान जा रहे वृद्ध की बाइक से टकराकर घायल होने के बाद मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि केराकत कोतवाली क्षेत्र के बधाई काकरिया ग्राम निवासी पवरूराम उम्र 60 वर्ष साइकिल से अपनी दुकान पराऊगंज जा रहे थे। इसी दौरान कनवानी गांव के पास सामने से तेजगति सेआ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे फल स्वरुप वह गंभीर रूप से घायल हो गये साथ ही बाइक सवार महताब भी चोटिल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने देखकर पवारूराम को मृत घोषित कर दिया जैसे ही यह खबर परिजनों को मिली परिजनों में कोहराम मच गया। जबकि घायल का उपचार अभी चल रहा है।








