
घर मे लगी आग सूचना मिलते ही मौके पर पहुची अग्निशमन विभाग की टीम आग पर पाया काबू

जौनपुर
नगर के रोडवेज के पास शेखपुर मोहल्ले मे भोर मे करीब 3:30बजे फायर ब्रिगेड को सूचना मिली की एक घर मे आग लग गयी है सूचना मिलते ही अग्निश्मन अधिकारी नागेन्द्र प्रसाद द्विवेदी ने अपनी दो यूनिट टीम को मौके के लिए रवाना हो गये घटना इनकम टैक्स ऑफिस शेखपुर थाना लाइन बाजार के अंतर्गत घर में आग लगी थी सूचना प्राप्त एक फायर यूनिट थाना कोतवाली ड्यूटी से मौके पर पहुची मौके पर पहुंचकर तुरंत mfe से पंपिंग करके आग को पूर्ण रूप से बुझाना शुरू किया गया और आग पर पूर्ण रूप से काबू पाया गया आग लगने का कारण फायर विभाग की टीम जांच कर रही है


















