
कुए मे गिरी महिला को फायर अधिकारी व कर्मचारियो की कडी मेहनत से बचाई गयी जान






जौनपुर
आज सुबह नगर कोतवाली क्षेत्र के तूतीपुर मोहल्ले मे एक अधेड महिला के कुए मे गिरने की सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी जौनपुर के पर्यवेक्षण में तत्काल एक फायर रेस्क्यू टीम साथ में लेकर नागेन्द्र प्रसाद द्विवेदी अग्निशमन अधिकारी जौनपुर घटनास्थल के लिए प्रस्थान हुए मौके पर पंजाबी कॉलोनी, तूतीपुर चौराहा थाना कोतवाली नगर जनपद जौनपुर के अंतर्गत महिला (सुमन सेठी w/o अजय सेठी उम्र लगभग 58 वर्ष )कुएं में गिरी थी फायर रेस्क्यू टीम द्वारा कुएं में उतरकर महिला को सकुशल जीवित अवस्था में बाहर निकाला गया व मौके पर मौजूद परिजनों को सुपुर्द किया गया । मौके पर पुलिस बल मौजूद रही वहा स्थायी लोगो ने फायर ब्रिगेड टीम की प्रशंशा कि वह सही समय पर आकर महिला की जान बचा ली














