जौनपुर

Share

 शासन के निर्देशानुसार 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर, 2022 तक ’’ सेवा पखवाडा़ ’’  मनाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा रेडक्रास सोसाइटी जौनपुर के सहयोग से 24 सितम्बर 2022 को पुलिस लाइन हाल में कुल 199 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, 03 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, 07 दिव्यांगजनों को एम0आर0 किट, 64 दिव्यांगजनों को स्मार्टकेन एवं 27 दिव्यांगजनों को पेंशन स्वीकृति पत्र वितरण माननीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण गिरीशचन्द्र यादव, माननीय सांसद राज्य सभा श्रीमती सीमा द्विवेदी जी, माननीय सांसद मछलीशहर बी0पी0 सरोज, माननीय विधायक, बदलापुर रमेश चन्द्र मिश्र, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर सूचना विभाग द्वारा शासन से प्राप्त पुस्तिकों को वितरण किया गया और रेडक्रास सोसाइटी द्वारा महिलाओं को सेनेटाइजेशन किट का वितरण किया गया।
                     उक्त अवसर पर विभागीय योजनाओं की जानकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सुश्री दिव्या शुक्ला द्वारा दिया गया। सहायक उपकरण वितरण समारोह का संचालन कोषाध्यक्ष रेडक्रास सोसाइटी डा0 संदीप पाण्डेय द्वारा किया गया।
                उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, परियोजना निदेशक जयकेश त्रिपाठी, सचिव रेडक्रास सोसाइटी जौनपुर डॉ मनोज वत्स, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी आर0डी0 यादव, खण्ड विकास अधिकारी सिकरारा अस्मिता सेन, खण्ड विकास अधिकारी मड़ियाहॅू रिचा सिंह, खण्ड विकास अधिकारी केराकत एवं जिला पंचायत राज अधिकारी सन्तोष कुमार सिंह उपस्थित रहें है।  
                    सहायक उपकरण वितरण में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के कर्मचारी एवं पुलिस लाइन के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा पूर्ण सहयोग किया गया।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें