विजयदशमी प्रतिमा विसर्जन मेले में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, श्रद्धालुओं को मिला तत्काल उपचार

Share

जौनपुर। विजयदशमी के पावन पर्व पर श्री दुर्गा प्रतिमा विसर्जन एवं शोभायात्रा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नगर युवा इकाई द्वारा नगर के हरलालका रोड पर निःशुल्क प्राथमिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अनीता सिंह, भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह, एवं अति विशिष्ट अतिथि निखिलेश सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता आशीष गुप्ता आशू ने संयुक्त रूप से किया।
शिविर में चिकित्सक डॉ. जाफर अब्बास एवं डॉ. एच.सी. मौर्य ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की।

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अनीता सिंह एवं निखिलेश सिंह ने कहा कि विजयदशमी के विशाल मेले में दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन एवं प्रतिमा विसर्जन में शामिल होने आते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क प्राथमिक चिकित्सा शिविर आयोजित करना अत्यंत सराहनीय एवं पुण्य का कार्य है।

भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि व्यापारिक संगठनों की जिम्मेदारी केवल व्यापारियों के हितों की रक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना भी उनका प्रमुख कर्तव्य है। विजयदशमी एवं प्रतिमा विसर्जन जैसे विशाल धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाना संगठन की सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

कार्यक्रम प्रभारी एवं नगर अध्यक्ष अमित जायसवाल तथा कार्यक्रम संयोजक मनोज विश्वकर्मा ने कहा कि “चिकित्सा सेवा ही नर सेवा और नारायण सेवा है।” उन्होंने कहा कि पर्व एवं मेले के अवसर पर जरूरतमंदों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना मानवता की सच्ची सेवा है। ऐसे आयोजन समाज में सहयोग, संवेदना और सेवा भाव को बढ़ावा देते हैं।

कार्यक्रम का संचालन योगेश साहू ने किया, जबकि शिविर के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले अतिथियों, चिकित्सकों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार श्याम सोन्थालिया ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह रिंकू, विमल सिंह, रवि अग्रहरी, भजन गायक अवनिंद्र तिवारी, संरक्षक राजदेव यादव, युवा अध्यक्ष धीरज गुप्ता, गौरा बादशाहपुर अध्यक्ष धर्मेन्द्र गुप्ता, अजय गुप्ता, अजय सोनकर, विजय केडिया, नगर महामंत्री दिलीप जायसवाल, नीरज विश्वकर्मा, धनश्याम गुप्ता, महेश साहू, दीपक केडिया, नितिन सोनकर, अभिषेक बैंकर, सन्नी चौधरी, दिनेश साहू, पंकज यादव, संतोष साहू, मोहम्मद इश्तियाक, ध्रुव जायसवाल, अर्पित साहू, अनुज वर्मा, रितेश साहू, आशीष अग्रहरी, शुभम् साहू, राजकुमार कश्यप, शुभम कसौधन, सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें