जौनपुर
दिव्यांग एवं यतीम व वृद्ध आश्रम के लोगों के साथ मना समाजसेवी ज्ञान प्रकाश का जन्मदिन

Share

हर सम्भव मदद के लिये हमेशा खड़ा हूं_ज्ञान प्रकाश सिंह

समाजसेवी व भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन उनके कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को रचना विशेष विद्यालय के दिव्यांग बच्चों संग केक काटकर मनाया। सभी बच्चों को खाद्य सामग्री, उपहार भेंट की गई। इसके बाद तत्पश्चात बदलापुर पड़ाव पर स्थित यतीमखाना के बच्चों के संग केक काटकर समाजसेवी श्री सिंह का जन्मदिन मनाया गया। सभी को सिंह द्वारा आशीर्वाद स्वरूप उपहार सामग्री भेंट दी गई। तत्पश्चात वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के संग साथ भोजन करके श्री सिंह का जन्मदिन मना। इस दौरान सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से उपरोक्त तीनों संस्थानों को आश्वासन दिया कि विगत वर्षों की तरह आगे भी आप लोग को हर संभव मदद की जाएगी। इस अवसर पर रामकृष्ण दुबे ,मो अब्बास, शरद पाठक , मयंक नारायण,नीरज श्रीवास्तव, विजेंद्र सिंह ,रामजी सिंह, आनंद यादव, पवन सिंह, नम्रता रघुवंशी ,विवेक यादव अवनीश ,दिव्यांशु ,आयुष, अर्पित, राज आदि तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अन्त में श्री सिंह के प्रतिनिधि रूपेश रघुवंशी (शिवा) ने समस्त आगंतुकों व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें