
पुरानी रंजिश में वृद्ध महिला से मारपीट, दो के खिलाफ केस दर्ज

जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र के कुडरिया गांव में बुधवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर एक वृद्ध महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कुडरिया गांव निवासी चनरा देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि गांव की जानकी देवी और निर्मला देवी ने पुरानी रंजिश को लेकर उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर दोनों ने लाठी-डंडे से मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़िता की शिकायत के आधार पर पवांरा पुलिस ने दोनों आरोपित महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।








