
साधु के भेष में मंदिर में चोरी का आरोपित गिरफ्तार, 7,500 रुपये बरामद

केराकत, जौनपुर। केराकत थाना पुलिस ने साधु के भेष में मंदिर में रहकर आभूषण चोरी करने के मामले में वांछित एक अंतरजनपदीय आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 7,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपित की पहचान कमलेश प्रताप सिंह उर्फ संदीप (39) पुत्र सुरेन्द्र प्रताप सिंह निवासी पक्खनपुर बिछैला, थाना जैतपुर, जनपद अंबेडकरनगर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, बीरमपुर गांव निवासी अरुण सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 19 अगस्त 2026 को साधु की वेशभूषा में एक व्यक्ति मां चण्डी देवी मंदिर पहुंचा था। उसने अपना नाम कमलेश सिंह बताया और 19 से 21 अगस्त तक मंदिर में रहा। इसी दौरान मंदिर की अलमारी में रखे चांदी के पांच मुकुट और सोने की नथियां गायब हो गईं। बाद में साफ-सफाई के दौरान पुजारी ने अलमारी खोली तो आभूषण गायब मिले। इसके बाद केराकत थाने में मुकदमा अपराध संख्या 346/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए) और 317(2) में मुकदमा दर्ज किया गया।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का कार्यक्रम जारी, पांच फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएंसोमवार, 12 अक्टूबर को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मीरपुर बारी मोड़ के पास से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ जौनपुर, आजमगढ़, गोरखपुर और अंबेडकरनगर जिलों में पहले के मामले भी दर्ज हैं। इनमें चोरी, धोखाधड़ी, मारपीट और अन्य धाराओं से संबंधित मुकदमे शामिल हैं।
गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बब्बन सिंह, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार यादव तथा कांस्टेबल रामअवतार सिंह और राहुल कन्नौजिया शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपित को न्यायालय भेजा जा रहा है।







