देर रात ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस पहुंचे जिलाधिकारी, एफएलसी कार्य का लिया जायजा

Share

जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने सोमवार देर रात जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) और वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) की प्रगति और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एफएलसी की पूरी प्रक्रिया निर्धारित मानकों और प्रोटोकॉल के अनुरूप संपन्न कराई जाए। साथ ही मशीनों की सुरक्षा, कार्य में पारदर्शिता और सभी आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए।

जिलाधिकारी ने एफएलसी कार्य को समयबद्ध और व्यवस्थित ढंग से पूरा कराने पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा सहित निर्वाचन कार्यालय के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें