
बरसठी पुलिस ने 24 चोरी की साइकिलों के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

जौनपुर। बरसठी थाना पुलिस ने चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की 24 साइकिलें बरामद की हैं। आरोपी की पहचान रमेश पाठक पुत्र पारसनाथ पाठक निवासी परियत, थाना बरसठी, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन, क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बरसठी के नेतृत्व में पुलिस टीम कार्रवाई कर रही थी। सोमवार, 12 अक्टूबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 24 साइकिलें बरामद कीं।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का कार्यक्रम जारी, पांच फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएंइस मामले में बरसठी थाने में मुकदमा अपराध संख्या 383/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 317(2) और 317(5) में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अम्बरीश कुमार सिंह, राजकुमार वर्मा, हेड कांस्टेबल उमाशंकर सिंह, यादवेन्द्र यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।







