लखनऊ:बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मियों को बड़ी राहत

Share

यूपी के ऊर्जा निगमों में आउटसोर्स कर्मचारी फिट रहने पर 60 साल की उम्र तक नौकरी कर सकेंगे।
55 साल की उम्र के बाद फिटनेस प्रमाणपत्र देना होगा और कर्मचारी को कार्य करने में सक्षम व इच्छुक होने की घोषणा करनी होगी।
योग्य कर्मचारियों को काम पर रखने में प्राथमिकता मिलेगी।
इसके लिए आउटसोर्स एजेंसियों के अनुबंध में जरूरी संशोधन किए जाएंगे।
पहले छंटनी में हटाए गए बेदाग रिकॉर्ड वाले कर्मचारियों को दोबारा नौकरी देने पर विचार होगा। नियुक्ति से पहले डिस्कॉम उनके पुराने सेवा रिकॉर्ड का सत्यापन करेंगे।
अनुशासनहीनता, उपभोक्ताओं से गलत व्यवहार, बिजली चोरी, धन उगाही, बिलिंग कदाचार या अन्य गंभीर शिकायत वाले कर्मचारियों को वापसी का लाभ नहीं मिलेगा।
पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष रणवीर प्रसाद और कर्मचारी संगठन के बीच वार्ता में इन मुद्दों पर सहमति बनी।
कर्मचारी संगठन ने प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन समाप्त कर राजस्व लक्ष्य पूरा करने, 6 माह में AT&C हानि 10% घटाने, लाइन लॉस कम करने और कॉरपोरेशन के कामकाज में सहयोग का भरोसा दिया।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें