जौनपुर में रोजगार मेले में उमड़े हजारों युवा, 50 कंपनियों ने दिए अवसर; अजय राय ने विक्की की पहल को सराहा

Share

जौनपुर। नगर के इंग्लिश क्लब मैदान में शनिवार को स्वर्गीय डॉ. रामकृष्ण उपाध्याय की 18वीं पुण्यतिथि पर युवा नेता विकेश उपाध्याय ‘विक्की’ के सौजन्य से भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें करीब 50 कंपनियों ने हिस्सा लिया और हजारों युवक-युवतियों ने रोजगार के अवसर तलाशे।

आयोजकों के अनुसार, मेले में करीब आठ हजार लोगों की मौजूदगी रही। पहले से लगभग सात हजार युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था, जबकि करीब दो हजार अभ्यर्थियों ने मौके पर पंजीकरण कराया। हालांकि, मेले में कितने युवाओं को नौकरी मिली या कितने अभ्यर्थियों का अंतिम चयन हुआ, इसका आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया।

कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने रोजगार मेले की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि रोजगार के वास्तविक अवसर उपलब्ध कराने की जरूरत है। उन्होंने विकेश उपाध्याय ‘विक्की’ की पहल को युवाओं को कंपनियों से जोड़ने वाला सराहनीय प्रयास बताया और बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा।

मेले में युवाओं ने कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधे बातचीत कर रिक्त पदों, शैक्षिक योग्यता और चयन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व सूचना अधिकारी त्रिभुवन नाथ उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर विधायक जगदीश नारायण राय, पूर्व लोक सेवा अध्यक्ष आर.एन. त्रिपाठी, पूर्व मंत्री सत्येंद्र उपाध्याय, डॉ. राकेश उपाध्याय, विवेक उपाध्याय ‘डम्मी’ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

डॉ. रामकृष्ण उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आयोजित इस मेले का उद्देश्य युवाओं को एक मंच पर कंपनियों से जोड़कर रोजगार की संभावनाएं उपलब्ध कराना रहा।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Admin
Admin ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें