
गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार का इनामी अरबाज गिरफ्तार

जौनपुर। खुटहन थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त अरबाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार 10 अक्टूबर को उसे तिघरा तिराहे से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर खुटहन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अरबाज को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त अरबाज पुत्र जहीर, बीरी समसुद्दीनपुर गांव का निवासी है। उसके खिलाफ खुटहन थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा संख्या 312/2026 दर्ज है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम से संबंधित मुकदमा भी दर्ज है। इसके अलावा शाहगंज थाने में पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में भी मुकदमा दर्ज होने का उल्लेख है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।








