नेवढ़िया पुलिस ने न्यायालय के वारंट पर 50 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया

Share

जौनपुर। नेवढ़िया थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में शनिवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान राजेश गौतम (50) पुत्र मुन्नीलाल गौतम निवासी कादीपुर दरगाह, थाना नेवढ़िया, जौनपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष नेवढ़िया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 10 अक्टूबर को कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नारद पाल, आरक्षी श्यामसुन्दर मौर्या और आरक्षी शिवा चौधरी शामिल रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें