साहसी युवकों ने गोमती में डूब रहे अधेड़ को नाव से दो किमी पीछा कर बचाया

Share

बक्शा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के सड़ेरी गांव में सोमवार सुबह गोमती नदी में डूब रहे 50 वर्षीय अधेड़ को साहसी युवकों ने नाव से करीब दो किलोमीटर पीछा कर सुरक्षित बचा लिया। युवकों के इस सराहनीय प्रयास की ग्रामीणों ने जमकर प्रशंसा की।

जानकारी के अनुसार सड़ेरी निवासी श्रवण कुमार यादव सोमवार सुबह गोमती नदी किनारे टहलने गए थे। कुछ दिन पूर्व लकवा मारने के कारण वह शारीरिक रूप से काफी कमजोर थे। नदी किनारे पैर धोने के दौरान पैर फिसलने से वह तेज धारा में बहने लगे। करीब एक किलोमीटर दूर नदी किनारे मछली पकड़ रहे भट्ठी गांव निवासी गौरी शंकर निषाद ने उन्हें बहते देखा और शोर मचाकर बस्ती के लोगों को सूचना दी।

सूचना मिलते ही गौरी शंकर के पुत्र निलेश निषाद, भतीजे आकाश और मयंक निषाद नाव लेकर नदी में उतर गए। युवकों ने बहते हुए श्रवण का करीब दो किलोमीटर तक पीछा किया और छूँछा पुल के पास उन्हें पकड़कर नाव में सुरक्षित बैठा लिया।

इधर श्रवण के घर न पहुंचने पर परिजन नदी किनारे पहुंचे, जहां उनकी लाठी और गमछा पड़ा मिला। अनहोनी की आशंका में परिजनों ने डायल 112 को सूचना दी। इसी बीच युवकों ने श्रवण के सुरक्षित होने की सूचना उनके परिजनों तक पहुंचा दी। ग्रामीणों के साहस और तत्परता की क्षेत्र में चर्चा होती रही।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Admin
Admin ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें