सरपतहां पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को घर से किया गिरफ्तार

Share

मुकदमे में न्यायालय से जारी वारंट के बाद हुई कार्रवाई

जौनपुर। सरपतहां थाना पुलिस ने अभियान के तहत एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों, वांछित व वारंटियों तथा शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण और निर्देशन में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 291/25 स्टेट बनाम रविशंकर, धारा 323 व 504 भारतीय दंड संहिता, थाना सरपतहां से संबंधित वारंटी अभियुक्त रविशंकर पुत्र गंगाप्रसाद निवासी रुधौली, थाना सरपतहां, जौनपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सत्यवीर सिंह यादव और कांस्टेबल शिवेंद्र यादव, थाना सरपतहां शामिल रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Admin
Admin ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें