जगन्नाथ पुरी के भव्य मंदिर की झलक दिखाएगा जय महाकाल का पंडाल

Share

नवें मंडल में श्रद्धालुओं को मिलेगा माता रानी के साथ जगन्नाथ धाम का दर्शन, तैयारियों में जुटे पदाधिकारी व सदस्य

शाहगंज, जौनपुर। पुरानी बाजार स्थित जय महाकाल दुर्गा पूजा समिति इस बार अपने नवें मंडल में श्रद्धालुओं को जगन्नाथ पुरी धाम की भव्यता का दर्शन कराने की तैयारी में जुटी है। समिति की ओर से इस वर्ष पंडाल को जगन्नाथ पुरी की थीम पर सजाया जा रहा है। पंडाल में जगन्नाथ मंदिर की भव्य स्थापत्य शैली और धार्मिक वातावरण की झलक श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगी। ओडिशा का श्रीजगन्नाथ मंदिर अपनी प्राचीन कलिंग स्थापत्य शैली, शिल्पकला और धार्मिक आस्था के लिए प्रसिद्ध है। यह हिंदू धर्म के प्रमुख चार धामों में शामिल है।

समिति अध्यक्ष अजितेश गुप्ता उर्फ अप्पू ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं को कुछ अलग और यादगार देने का प्रयास किया जा रहा है। जगन्नाथ पुरी की थीम पर तैयार हो रहा पंडाल श्रद्धालुओं को माता रानी के दर्शन के साथ धाम की अनुभूति कराएगा। उन्होंने नगरवासियों और श्रद्धालुओं से पंडाल में पहुंचकर माता रानी के दर्शन करने और धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने की अपील की।

संरक्षक कृष्णकांत सोनी (सभासद) ने कहा कि विगत वर्षों में समिति का पंडाल श्रद्धालुओं के बीच लोकप्रिय रहा है। पिछले वर्ष पाताल लोक की थीम पर तैयार पंडाल में माता रानी के दर्शन को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे और आयोजन की सराहना की थी। उन्होंने कहा कि इस बार जगन्नाथ पुरी की थीम को लेकर भी श्रद्धालुओं में उत्साह है और उम्मीद है कि नगरवासी अपने प्रेम व आशीर्वाद से पंडाल को फिर लोकप्रिय बनाएंगे।

समिति की व्यवस्था में अध्यक्ष अजितेश गुप्ता उर्फ अप्पू, उपाध्यक्ष शुभम् सेठ,
महामंत्री डा. बालाजी राव, कोषाध्यक्ष अमित विश्वकर्मा, मंत्री विष्णुकांत अग्रहरी और सह मंत्री विजय कुमार अग्रहरी समेत पदाधिकारी व सदस्य जुटे हैं। संरक्षक मंडल में कृष्णकांत सोनी, विजय कुमार गुप्ता, अम्बरीश पाण्डेय, आनन्द जायसवाल, सियाराम मौर्य और दिनेश अग्रहरी उर्फ सुड्डू , अजय अग्रहरि, गिरधारी लाल अग्रहरि, भगवानदास सोनी
, राजेश राजपति नम्मू समिति को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। पंडाल को आकर्षक स्वरूप देने में समिति के सदस्यों में

विशिष्ट सदस्य राम अवतार अग्रहरि, ज्ञान चंद्र प्रजापति, शिवेंद्र गुप्ता, राजेश सेठ, सोनल अग्रहरि, रवि सोनी, अंकित सोनी , रवि मौर्या, अखिलेश मौर्या, विक्की अग्रहरि, विनायक अग्रहरि, शिवांशु गुप्ता, प्रिंस बनरवाला, अनय सेठ, आयुष सेठ, सदस्य में श्रेयांश गुप्ता, छोटू बरनवाल, यश बरनवाल ,राज सोनी, निहाल अग्रहरि, विष्णु अग्रहरि, आदित्य गुप्ता, अभिमन्यु मौर्या, सुमित अग्रहरि, सुजीत अग्रहरि, आर्यन सेठ, सुग्गु सोनी, पुग्गू सोनी, डुग्गू सोनी, इत्यादि
की महत्वपूर्ण भूमिका है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Admin
Admin ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें