शिक्षक समस्याओं के संबंध में बीएसए से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल

Share

जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला की अध्यक्षता में बुधवार को शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर कुमार से उनके कार्यालय में शिक्षकों की समस्याओं 69000 शिक्षक भर्ती में चयनित बीएड डिग्री धारक अध्यापकों के ब्रजकोर्स और तीन महीने से पड़े फंड लोन की फाइलों के निस्तारण के संबंध में मिला।

इस दौरान जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने 69000 शिक्षक भर्ती में शामिल शिक्षकों के विशेष ऑनलाइन अवकाश स्वीकृत करने,जनगणना ड्यूटी एवं गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्त करने एवं मातृत्व अवकाश पर चल रही शिक्षिकाओं के प्रशिक्षण के संबंध में तथा जिले भर के सैकड़ो शिक्षकों के लंबित चल रहे जीपीएफ ऑफलाइन फंड लोन भुगतान के मामले को उनके समझ उठाया।
बताया कि जिले भर में तमाम शिक्षक हैं जिन्हें अपने घर परिवार में उपचार कराना है। किसी के घर वैवाहिक कार्यक्रम है और किसी को अन्य जरूरत के लिए पैसे की बहुत आवश्यकता है।
ऐसे समय में अगर पूर्व में दिए गए जीपीएफ आफ़ लाइन की जो प्रक्रिया है उसका भुगतान कर दिया जाता है तो यह शिक्षक के हित में बेहतर होगा।
मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए डॉ समीर ने संबंधित पत्रावली को देख रहे खंड शिक्षा अधिकारी रवि शंकर यादव को अपने कक्ष में बुलाकर उन्हें इस प्रकरण का त्वरित गति से निस्तारण करने का निर्देश दिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि अभी इस भुगतान के बाद भविष्य में सारी प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी तो बेहतर रहेगा।
शिक्षक नेता अरविंद शुक्ला में भरोसा दिया कि संगठन विभाग के पूरी तरह से साथ लेकर शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण कराएगा।
शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल में उपस्थित संगठन के जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला के आवेदन पत्र को बेहद ही गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ समीर कुमार ने कहा कि पूर्व के जो भी प्रकरण लंबित है उसका अति शीघ्र निस्तारण करें आगामी दिनों में जीपीएफ फंड या अन्य कोई रन की भुगतान के संबंध में ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किया जाएगा।
ज्ञापन कार्यक्रम में यह भी रहे मौजूद
जौनपुर। शिक्षक नेता अरविंद शुक्ला की अध्यक्षता में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में शैलेंद्र पाल,
अनिल कनौजिया, पवन सिंह,
नागेंद प्रजापति, वेद प्रकाश, गौरव सिंह , अजय यादव,
वंदन यादव, श्रेया सिंह, नीतू पाल,
डॉ विनोद कुमार पाल, सहित भारी संख्या में शिक्षक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Admin
Admin ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें