सेवा संकल्प अभियान कृपाशंकर सिंह 176 छात्राओं को आज बांटेंगे साइकिल

Share

​जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आगामी 27 सितंबर को जिले की जरूरतमंद छात्राओं को साइकिल वितरित की जाएगी। इस कार्यक्रम के तहत कुल 176 छात्राओं को साइकिलें प्रदान की जाएंगी। ​कार्यक्रम का आयोजन रविवार, 27 सितंबर को महराजगंज स्थित ‘सर जेपी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, केवटली’ में सुबह 11 बजे से किया जाएगा।
​इस पहल के मुख्य आयोजक, महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मंत्री एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में दूर-दराज से आने-जाने वाली छात्राओं को अक्सर परिवहन की समस्या का सामना करना पड़ता है। साइकिल वितरण का मुख्य उद्देश्य छात्राओं के आवागमन को सुगम बनाना है, ताकि वे बिना किसी बाधा के अपनी शिक्षा जारी रख सकें।
​कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को साइकिल प्रदान करने के साथ-साथ शिक्षा और स्वावलंबन के प्रति जागरूक व प्रोत्साहित भी किया जाएगा।
​ये गणमान्य अतिथि रहेंगे उपस्थित:
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, बदलापुर विधायक रमेशचंद्र मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष (जौनपुर) अजीत प्रजापति, परिश्रम संस्था के सचिव अखिलेश चौबे तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्यामराज सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

OPD
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें