अटल आवासीय विद्यालय बना वरदान, जौनपुर की बेटी जाह्नवी का संवर रहा भविष्य

Share

जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की अटल आवासीय विद्यालय योजना गरीब श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए शिक्षा का नया अवसर बन रही है। जौनपुर की रहने वाली छात्रा जाह्नवी इसका उदाहरण है। वर्तमान में वह अटल आवासीय विद्यालय, करसड़ा वाराणसी में कक्षा 11वीं की पढ़ाई कर रही है।

जाह्नवी गरीब परिवार से आती है। उसके पिता राजगीर मिस्त्री हैं और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आर्थिक स्थिति के कारण जाह्नवी के लिए बेहतर शिक्षा हासिल करना चुनौतीपूर्ण था। इसी बीच उसने जौनपुर में आयोजित अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की और वाराणसी स्थित विद्यालय में प्रवेश पाया।

जाह्नवी बताती है कि अटल आवासीय विद्यालय ने उसके जैसे श्रमिक परिवारों के बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर दिया है। यहां निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ भोजन, आवास, कपड़े, किताबें, खेलकूद और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

जाह्नवी के अनुसार विद्यालय में पढ़ाई के साथ संस्कार और अनुशासन पर भी ध्यान दिया जाता है। यहां विद्यार्थियों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए लगातार प्रेरित किया जाता है। उसका कहना है कि गरीब श्रमिक परिवार के बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय किसी वरदान से कम नहीं है।

जाह्नवी कहती है कि विद्यालय में आने के बाद उसके भीतर आत्मविश्वास बढ़ा है। उसे विश्वास है कि शिक्षा और आत्मविश्वास के बल पर वह जीवन में अपनी पसंद का मुकाम हासिल कर सकती है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें