• Tue. Sep 15th, 2026

    कक्षा सात की छात्रा से अश्लील हरकत का आरोप, शिक्षक पर मुकदमा दर्ज

    Breaking newsBreaking news
    Share

    बदलापुर। विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय कनकपुर में कक्षा सात की 14 वर्षीय छात्रा के साथ कथित अश्लील हरकत करने के आरोप में सिंगरामऊ पुलिस ने सहायक अध्यापक विकास यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी शिक्षक फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

    पुलिस को दी गई तहरीर में छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि 12 सितंबर को उनकी बेटी पड़ोसी गांव कनकपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में अपनी सहेली से मिलने गई थी। विद्यालय में बच्चे खेल रहे थे और उनकी बेटी भी सहेली के साथ छिपन-छिपाई खेल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान शिक्षक विकास यादव छात्रा को कक्षा में ले गए और उसके साथ अश्लील हरकत की। छात्रा के विरोध करने और रोने पर आरोपी ने उसे धमकी देने का भी आरोप है।

    घटना के बाद छात्रा ने घर पहुंचकर अपने माता-पिता को पूरी बात बताई, जिसके बाद पिता ने सिंगरामऊ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी शिक्षक की तलाश की जा रही है।

    वहीं, प्राथमिक विद्यालय कनकपुर के प्रधानाध्यापक अतुल सिंह ने आरोपों को निराधार बताते हुए शिक्षक का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक पर लगाए गए आरोप झूठे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *