जौनपुर। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की ओर से जिले में नए आए अधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम महासभा के संरक्षक छोटेलाल पटेल के नेतृत्व और जिलाध्यक्ष सालिक राम पटेल की अध्यक्षता में हुआ। मंडल प्रभारी दीपक कुमार पटेल के निर्देशन में जनपद कार्यकारिणी के सदस्यों ने अधिकारियों को पुष्पगुच्छ, शॉल और मोमेंटो भेंट कर जौनपुर आगमन पर शुभकामनाएं दीं।
समारोह में मछलीशहर के उप जिलाधिकारी आईएएस सुधांशु कुमार कटियार, तहसीलदार पीसीएस सुरेंद्र कुमार वर्मा और इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह को सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने सम्मान के लिए महासभा का आभार जताते हुए अच्छे कार्यों में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेषनारायण पटेल, कोषाध्यक्ष गंगा प्रसाद पटेल, जिला सचिव हृदयनाथ पटेल, डॉ. राजेश कुमार वर्मा, सुधाकर वर्मा, सकल नारायण पटेल, राजीव कुमार पटेल, सूरज कुमार पटेल, उज्जवल कुमार पटेल, विशाल पटेल, प्रदेश महासचिव एसबी पटेल और व्यक्तिगत सहायक प्रदीप कुमार पटेल मौजूद रहे। महासभा ने कहा कि भविष्य में भी जिले में आने वाले अधिकारियों का सम्मान किया जाता रहेगा।

