• Mon. Sep 7th, 2026

    ऑपरेशन मुस्कान के तहत चार वर्षीय बच्ची बरामद, परिजनों को किया सुपुर्द

    Share

    जौनपुर। ऑपरेशन मुस्कान के तहत कोतवाली नगर और मिशन शक्ति पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परिजनों से बिछड़ी करीब चार वर्षीय बच्ची को बरामद कर सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। बच्ची मिलने के बाद परिजनों में खुशी का माहौल है।

    पुलिस के अनुसार 6 सितंबर की शाम सूचना मिली कि एक बच्ची कोतवाली चौराहे पर अपने परिजनों की तलाश में रो रही है। सूचना मिलते ही मिशन शक्ति टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को अपनी सुरक्षा में लेकर उसके परिजनों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ करने के साथ प्रचार-प्रसार भी कराया।

    प्रयास के बाद बच्ची के परिजनों की पहचान राधिका मिश्रा पत्नी अवधेश मिश्रा निवासी बीबीपुर, पोस्ट सादनपुर, थाना बक्शा के रूप में हुई। परिजन बाजार में किसी काम से आए थे और इसी दौरान बच्ची उनसे बिछड़ गई थी। पहचान की पुष्टि के बाद पुलिस ने बच्ची को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

    कार्रवाई करने वाली मिशन शक्ति टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक चरण सिंह, कांस्टेबल तेजभवन, महिला कांस्टेबल अर्चना मौर्या और महिला कांस्टेबल रोली सिंह शामिल रहीं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *