जौनपुर। शहर के सिपाह तिराहे के पास गोयनका होंडा के सामने गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सड़क किनारे जमा कूड़े-कचरे से आसपास का माहौल खराब हो रहा है। गंदगी के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नगर पालिका जौनपुर का यह दावा हवा हवाई साबित हो रहा है कि स्वच्छ जौनपुर, सुंदर जौनपुर…। स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित रूप से सफाई न होने के कारण कूड़ा लगातार जमा होता जा रहा है और कूड़ा गाड़ी भी यहीं पर कूड़ा लाकर डम्प कर रहे हैं। आसपास से गुजरने वाले लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। वहीं, गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बनी हुई है। लोगों ने संबंधित नगर पालिका अधिकारियों से मौके की नियमित सफाई कराने और सड़क किनारे जमा कूड़े को तत्काल हटवाने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रमुख मार्ग और तिराहे के पास इस तरह गंदगी का जमा होना शहर की साफ-सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है।

