जौनपुर

Share

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा जौनपुर का द्विवार्षिक अधिवेशन पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह जौनपुर में संपन्न हुआ

जिसके मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जौनपुर एवं विशिष्ट अतिथि परिषद के प्रदेश अध्यक्ष इं. हरि किशोर तिवारी एवं प्रदेश महामंत्री शिवबरन सिंह यादव रहे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े सैकड़ों संगठनों के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अतिथियों का स्वागत गाजे-बाजे एवं पुष्प वर्षा के साथ पूरे उत्साह,जोश खरोश एवं समर्पण के साथ किया।

प्रथम सत्र में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने अपने कार्यकाल के दौरान कर्मचारी हित में किए गए विभिन्न संघर्षों एवं उसके सकारात्मक परिणामों हेतु अनवरत सहयोग देने के लिए जनपद के समस्त कर्मचारी संगठनों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जौनपुर ने उपस्थित कर्मचारी संगठनों को संबोधित करते हुए उनसे अपने प्रशासनिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा से करने के साथ ही कर्मचारियों की सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु माह में एक विशेष दिवस निर्धारित करने की बात कही।

परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष एवं महामंत्री ने कर्मचारियों से एक होकर शक्तिपुंज के रूप में कार्य करने की अपील किया तथा पुरानी पेंशन बहाली की दिशा में केंद्रीय स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।दीप प्रज्वलन,स्वागत एवं विभिन्न पदाधिकारियों के उद्बोधन सत्र के समापन के पश्चात द्वितीय सत्र में चुनाव अधिकारी प्रदेश महामंत्री शिव बरन सिंह यादव की देखरेख में जनपद की नयी कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया संपन्न की गयी जिसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया।

डॉ प्रदीप सिंह जिला अध्यक्ष,इं.राजकुमार गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष,देवेश कुमार यादव जिला मंत्री,अमर बहादुर यादव संप्रेक्षक,डॉ फूलचंद कनौजिया उपाध्यक्ष,राजेश यादव उपाध्यक्ष,जयप्रकाश गुप्ता उपाध्यक्ष,धर्मेंद्र सिंह उपाध्यक्ष,सभाजीत यादव उपाध्यक्ष,रामकृष्ण पाल कोषाध्यक्ष,शरद पटेल संगठन मंत्री,सुजीत विश्वकर्मा संयुक्त मंत्री

जनपद के समस्त महत्वपूर्ण घटक संवर्गों के पदाधिकारियों एवं पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक मंडल की गरिमामयी उपस्थिति में प्रांतीय महामंत्री द्वारा जनपद की निर्विरोध निर्वाचित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी।निर्विरोध नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह ने उपस्थित सभी संगठनों के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कर्मचारी हितों की सुरक्षा के लिए सदैव सजग एवं तत्पर रहने का संकल्प संदेश दिया एवं प्रांतीय आह्वान पर तन मन धन से सतत संघर्षशील रहने का संदेश केंद्रीय नेतृत्व को दिया।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें