• Wed. Aug 26th, 2026

    खेतासराय में स्कॉर्पियो-जीप की भिड़ंत, दो महिलाएं घायल

    Share

    जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के जमदहा गांव में बुधवार को मदरसा महमूदिया मोड़ के पास स्कॉर्पियो और जीप की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो महिलाएं घायल हो गईं। एक महिला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

    जानकारी के अनुसार मार्टिनगंज से खेतासराय की ओर जा रही जीप की सामने से आ रही स्कॉर्पियो से टक्कर हो गई। दुर्घटना में करूई गांव निवासी रीना पत्नी मुकेश घायल हो गईं। वह खेतासराय दवा लेने जा रही थीं। उनके हाथ में फ्रैक्चर और सिर में चोट आई है। उनका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।

    वहीं, जीप सवार ठारी गांव निवासी शीतला देवी भी घायल हुईं। वह रानीमऊ जा रही थीं। सिर में गंभीर चोट लगने पर उन्हें सोंधी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

    टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों और संबंधित लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *