• Wed. Aug 26th, 2026

    डॉ. विनोद कन्नौजिया ने जगदीश पटेल को दी बधाई

    Share

    जौनपुर। केराकत (सु) विधानसभा से भाजपा के भावी प्रत्याशी एवं आर्थो सर्जन डॉ. विनोद कन्नौजिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के समन्वयक एवं पूर्व विधायक जगदीश पटेल से शिष्टाचार भेंट की। भाजपा का राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश का सह-प्रभारी मनोनीत होने के बाद प्रथम काशी आगमन पर डॉ. कन्नौजिया ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

    इस दौरान डॉ. विनोद कन्नौजिया ने कहा कि जगदीश पटेल के कुशल नेतृत्व, लंबे राजनीतिक अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से निश्चित रूप से भाजपा संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए श्री पटेल का अनुभव संगठन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    डॉ. कन्नौजिया ने विश्वास व्यक्त किया कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद जगदीश पटेल संगठन को और मजबूत करने के साथ कार्यकर्ताओं को नई दिशा प्रदान करेंगे। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर भी चर्चा हुई।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *