• Wed. Aug 26th, 2026

    तेज बारिश में कटा मुख्य चक मार्ग, ग्रामीण परेशान

    Share

    मड़ियाहूं। न्याय पंचायत रामपुर नदी के बादलपुरवा गांव को जोड़ने वाला मुख्य चक मार्ग तेज बारिश के कारण कट गया। आराजी नंबर 1570 और 1571 के पास कच्चा रास्ता कटने से ग्रामीणों के आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव तक पहुंचने के लिए यही एकमात्र मुख्य मार्ग है।

    सतीश, मनोज, धर्मेंद्र, अजय, राजेंद्र, अनिल और सुशील ने बताया कि बारिश के मौसम में यह रास्ता हर वर्ष कट जाता है। करीब पांच वर्ष पहले ग्राम प्रधान मिता गौतम को समस्या से अवगत कराते हुए स्थायी मरम्मत की मांग की गई थी, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ।

    ग्रामीणों के अनुसार रास्ता कटने के बाद वे स्वयं ईंट-पत्थर और मिट्टी डालकर आवागमन बहाल करते हैं, लेकिन बारिश होते ही रास्ता फिर खराब हो जाता है। इससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ जाती है।

    ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर चक मार्ग की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *