• Sat. Aug 22nd, 2026

    एमईएस में जूनियर इंजीनियर पद पर चयनित हुए धीरज प्रजापति

    Share

    जौनपुर। गौराबादशाहपुर कस्बा निवासी धीरज कुमार प्रजापति का चयन सैन्य अभियंत्रण सेवा (एमईएस) में जूनियर इंजीनियर पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है।

    धीरज कुमार प्रजापति श्री रामलाल प्रजापति के पुत्र हैं। उनके बड़े भाई अमित प्रजापति भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, गौराबादशाहपुर इकाई के मीडिया प्रभारी और नवयुवक रामलीला समिति गौरा बाजार के उपाध्यक्ष हैं।

    धीरज की सफलता पर परिजनों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई दी। परिवार के लोगों का कहना है कि उनकी मेहनत और लगन के चलते यह उपलब्धि हासिल हुई है। चयन से गौराबादशाहपुर कस्बे के साथ जौनपुर जनपद का भी गौरव बढ़ा है।

    धीरज की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है। लोगों ने उम्मीद जताई कि उनकी उपलब्धि अन्य युवाओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *