• Tue. Aug 18th, 2026
    Share

    जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील के रामपुर ब्लॉक स्थित हथेरा गांव के प्रसिद्ध हथेरा बीरा बाबा मंदिर परिसर में बुढ़वा मंगल पर भव्य मेले का आयोजन हुआ। हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। सुबह से ही दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। ‘जय हथेरा बाबा’ के जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा।

    मेले को लेकर मंदिर परिसर और आसपास आकर्षक दुकानें सजाई गई थीं। खिलौने, मिठाई, प्रसाद और चाट-पकौड़ी की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। बच्चों ने झूलों और मनोरंजन के अन्य साधनों का आनंद लिया। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

    हथेरा बीरा बाबा मंदिर क्षेत्र में आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। स्थानीय मान्यता के अनुसार नवविवाहित दंपती यहां दर्शन-पूजन कर सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हैं। इसी आस्था के चलते दूर-दराज से भी नवविवाहित जोड़े मंदिर पहुंचे।

    मेले के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे। बुढ़वा मंगल पर मंदिर परिसर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *