• Tue. Aug 18th, 2026

    जर्जर भवन में चल रहा राजकीय पशु औषधालय, गंदगी से पशुपालक परेशान

    Share

    केराकत। तहसील क्षेत्र के थानागद्दी स्थित राजकीय पशु औषधालय इन दिनों बदहाल अवस्था में है। भवन की जर्जर स्थिति और परिसर में फैली गंदगी के कारण पशुओं के उपचार के लिए आने वाले पशुपालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    स्थानीय लोगों के अनुसार, पशु औषधालय भवन लंबे समय से मरम्मत के अभाव में खराब स्थिति में पहुंच गया है। भवन की स्थिति देखकर यहां आने वाले लोगों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। परिसर में नियमित साफ-सफाई न होने के कारण जगह-जगह गंदगी दिखाई देती है।

    ग्रामीण क्षेत्र में यह औषधालय पशुपालकों के लिए महत्वपूर्ण सरकारी केंद्र है। आसपास के गांवों से लोग अपने पशुओं का उपचार कराने यहां पहुंचते हैं, लेकिन भवन और परिसर की बदहाली के चलते उन्हें असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

    क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से पशु औषधालय भवन की तत्काल मरम्मत कराने, परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने और आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि पशुपालकों की सुविधा को देखते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को इस समस्या का शीघ्र समाधान करना चाहिए।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *