• Wed. Aug 12th, 2026

    फरीदुल हक कॉलेज में कैंसर जागरूकता गोष्ठी

    Share

    जौनपुर। शाहगंज स्थित फरीदुल हक मेमोरियल डिग्री कॉलेज में ‘आनंदी मां—एक जीवन बचाओ अभियान’ एवं ‘कैंसर मुक्त भारत यात्रा’ के तहत सर्वाइकल कैंसर जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. तबरेज आलम ने की और संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर नाजिया शाहिद ने किया।

    मुख्य अतिथि चिकित्सक डॉ. संध्या विजय सिंह ने छात्राओं को एचपीवी संक्रमण, सर्वाइकल कैंसर के कारण, शुरुआती लक्षण, जांच, उपचार और बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जागरूकता, समय पर जांच और चिकित्सकीय परामर्श के साथ एचपीवी वैक्सीनेशन बचाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने 9 से 26 वर्ष की किशोरियों एवं युवतियों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया।

    विशिष्ट अतिथि सूर्य हॉस्पिटल की निदेशक डॉ. रुचि मिश्रा ने छात्राओं से स्वास्थ्य संबंधी असामान्य बदलावों को नजरअंदाज न करने और समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की। छात्राओं ने वैक्सीनेशन, जांच और बचाव से जुड़े सवाल पूछे, जिनका अतिथियों ने समाधान किया। कार्यक्रम में डॉ. अनामिका मिश्रा, डॉ. पूजा उपाध्याय, गीता देवी, अंशिका गुप्ता सहित छात्राएं मौजूद रहीं।

    Tr

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *