• Mon. Aug 10th, 2026

    गोपीपुर राम जानकी मंदिर में 24 घंटे गूंज रहा ‘ओम नमः शिवाय’

    Share

    सावन भर चलेगा अखंड जाप, 28 अगस्त को विशाल भंडारे से होगा समापन

    जौनपुर। सावन माह में शिव भक्ति का अनूठा संगम कजगांव क्षेत्र के गोपीपुर गांव में देखने को मिल रहा है। बसावनतारा बगीचा स्थित पंचकुटी श्रीराम जानकी मंदिर में सावन के प्रथम दिन से ही 24 घंटे ‘ओम नमः शिवाय’ का अखंड मंत्रोच्चार किया जा रहा है।
    मंदिर के महंत बजरंगदास त्यागी ने बताया कि श्रद्धालु सुबह-शाम मंदिर में स्थापित शिवलिंग का जलाभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इसके साथ ही ‘ओम नमः शिवाय’ के निरंतर जाप से पूरा मंदिर परिसर शिवमय हो गया है।
    उन्होंने बताया कि गोपीपुर के साथ ही सलाखापुर, धनेजा, दुल्हेपुर आदि गांवों के महिला, पुरुष और बच्चे अपनी-अपनी बारी से आकर इस पुण्य कार्य में सहयोग कर रहे हैं।
    ग्राम प्रधान आरती अखिलेद्र सिंह ने कहा कि यह आयोजन पिछले कई वर्षों से लगातार हो रहा है। इससे गांव में सुख-शांति, समृद्धि के साथ ही लोगों में सनातन धर्म के प्रति आस्था और बढ़ी है।
    प्रधान जी ने बताया कि सावन माह के अंतिम सोमवार 28 अगस्त को विशाल भंडारे के साथ इस आयोजन का समापन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।

    इस आयोजन को सफल बनाने में रामलीला समिति के प्रबंधक संतोष सिंह दद्दा, जयनाथ सिंह, त्रिभुवन सिंह, रमेश सिंह, प्रधान सुनील निषाद धनेजा, हंसराज चौबे, शिव शंकर सिंह बचानू, रविंद्र बहादुर सिंह पप्पू, रंजय सिंह, अनिल सिंह मास्टर, प्रभाकर सिंह, राजेश चौबे, जगदीश सिंह, विपिन सिंह पिंटू, संजू गुप्ता, राय साहब, संजय, भीम यादव, रजनीश चौबे सहित समस्त ग्रामवासी जुटे हैं।

    Udghatan TR

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *