• Mon. Aug 10th, 2026
    Share

    केराकत। नगर स्थित प्रसिद्ध काली माता मंदिर परिसर के बाहर सावन के महीने में विशेष साफ-सफाई की जरूरत महसूस की जा रही है। यह प्राचीन मंदिर क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है, जहां केराकत तहसील के लगभग सभी गांवों से श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। सावन मास में मंदिर में भक्तों की संख्या काफी बढ़ जाती है। श्रद्धालु भगवान को प्रसाद के रूप में कड़ाही चढ़ाने के साथ विधि-विधान से पूजा-पाठ करते हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने-जाने से मंदिर परिसर के आसपास कूड़ा-करकट जमा हो जाता है। इससे स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित होने के साथ श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मंदिर के समीप रहने वाले स्थानीय लोगों ने केराकत नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति कृष्णा जायसवाल से इस समस्या की ओर ध्यान देने का अनुरोध किया है। लोगों ने सावन मास को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में नियमित एवं विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में बाहर से श्रद्धालु यहां आते हैं। ऐसे में मंदिर के आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखना जरूरी है, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

    Udghatan TR

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *