• Wed. Aug 5th, 2026

    सई नदी में बीए छात्रा का शव मिलने से सनसनी

    Share

    जौनपुर। बक्सा थाना क्षेत्र के बरगुदर पुल के पास बुधवार को सई नदी से बीए की छात्रा का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान डीहजहानियाँ गांव निवासी 17 वर्षीय श्वेता प्रजापति के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

    जानकारी के अनुसार, श्वेता बुधवार सुबह साइकिल से कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। कुछ समय बाद बरगुदर पुल पर उसकी साइकिल और चप्पल लावारिस हालत में मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर बक्सा पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से सई नदी में खोजबीन शुरू कराई। काफी प्रयास के बाद नदी से छात्रा का शव बरामद कर लिया गया।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *