• Sat. Aug 1st, 2026

    मांगें पूरी न होने पर 5 अगस्त से लेखपाल करेंगे अतिरिक्त हल्कों का करेगा बहिष्कार

    Share

    लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर लेखपाल संघ का अल्टीमेटम, शासन को सौंपा ज्ञापन

    शाहगंज (जौनपुर)। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने अपनी वर्षों से लंबित एवं न्यायोचित मांगों के निराकरण की मांग को लेकर शासन को ज्ञापन सौंपते हुए 5 अगस्त 2026 से चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है।

    अध्यक्ष इं .विकास सिंह ने अध्यक्ष महोदय राजस्व परिषद को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी से दिया गया। ,इस अवसर पर
    संघ का कहना है कि यदि अंतरमंडलीय स्थानांतरण, चयन वर्ष 2025-26 की पदोन्नति सूची, विभागीय परीक्षा परिणाम, भत्तों में वृद्धि तथा ग्राम सचिवालयों में आधारभूत सुविधाओं सहित अन्य मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेश भर के लेखपाल अतिरिक्त हल्कों का कार्य करने से इंकार करेंगे। संघ का कहना है कि लंबे समय से मांगों की अनदेखी से कर्मचारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।

    संघ ने ज्ञापन में आरोप लगाया है कि लेखपालों को अतिरिक्त कार्यभार, सीमित संसाधनों और अपर्याप्त भत्तों के बावजूद कई विभागीय जिम्मेदारियां निभानी पड़ रही हैं। ग्राम सचिवालयों में पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध न होने तथा एक लेखपाल को कई ग्राम पंचायतों का कार्य सौंपे जाने से राजस्व कार्य प्रभावित हो रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया कि यदि 5 अगस्त तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो अतिरिक्त हल्कों का बहिष्कार, अतिरिक्त अभिलेख संबंधित कार्यालयों में जमा करना तथा ऑनलाइन कार्यों का भी बहिष्कार किया जाएगा। आंदोलन से उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रशासनिक असुविधा की जिम्मेदारी शासन और राजस्व परिषद की होगी।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *