• Sat. Aug 1st, 2026

    निहारिका ब्यूटी सैलून में सावन उत्सव, गीत-संगीत और खेलों से झूमीं महिलाएं

    Share

    शाहगंज, जौनपुर। सावन मास के आगमन पर निहारिका ब्यूटी सैलून की ओर से रंगारंग किटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “आया सावन झूम के…” की मधुर धुनों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने गीत-संगीत, नृत्य और पारंपरिक खेलों का भरपूर आनंद लिया। पूरे आयोजन में उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंग देखने को मिले।

    कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम गेम की विजेता खुशबू जायसवाल रहीं, जबकि द्वितीय गेम में सपना गुप्ता ने बाजी मारी। सभी महिलाओं ने हरी साड़ी, हरी चूड़ियां और गजरा पहनकर सावन की पारंपरिक छटा को जीवंत कर दिया, जिससे भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं की सुंदर झलक दिखाई दी।

    आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था रूबी अग्रहरि ने संभाली। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का भी विशेष आकर्षण रहा, जिनका उपस्थित महिलाओं ने आनंद लिया। इस दौरान महिलाओं ने सावन के महत्व पर अपने विचार भी साझा किए।

    खुशबू जायसवाल ने कहा कि हरा रंग केवल सावन का प्रतीक नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति से जुड़ाव का भी संदेश देता है। उन्होंने सभी से भारतीय संस्कृति और परंपराओं को संजोए रखने का आह्वान किया।

    हंसी, उल्लास, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आपसी सौहार्द से भरपूर यह सावन उत्सव महिलाओं के लिए यादगार बन गया।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *