• Fri. Jul 31st, 2026

    2027 चुनाव की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), बूथ अध्यक्षों के घर लगेंगे झंडे-नेम प्लेट

    Share

    मड़ियाहूं। अपना दल (एस) की मछलीशहर जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को मड़ियाहूं स्थित जिला कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में मड़ियाहूं विधानसभा के सभी 68 प्रभारियों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

    जिलाध्यक्ष ने निर्देश दिया कि सभी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र के प्रत्येक बूथ अध्यक्ष के घर जाकर बूथ कमेटियों का गठन पूर्ण कराएं तथा प्रत्येक बूथ अध्यक्ष के घर पर पार्टी का झंडा और नेम प्लेट अनिवार्य रूप से लगवाएं। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ संगठन ही चुनावी सफलता की आधारशिला है। कार्यकर्ताओं से पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की नीतियों और जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया गया।

    बैठक में सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और चुनावी रणनीति पर भी विचार-विमर्श हुआ। अंत में सभी प्रभारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और 2027 के विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *